contact@thereportertv.com
+91 9492986819, +91 9493291809

THE REPORTER TV

______ We Report India ________

हैदराबाद में असली घटना से जुड़ती दिखी ‘द केरल स्टोरी 2’ की कहानी

हैदराबाद। विपुल अमृतलाल शाह और सनशाइन पिक्चर्स लिमिटेड की मोस्ट अवेटेड फिल्म द केरल स्टोरी 2, जिसका आधिकारिक शीर्षक बियॉन्ड द केरल स्टोरी है, एक बार फिर असल जिंदगी से जुड़ी सच्ची घटनाओं को पर्दे पर लाने का दावा कर रही है। फिल्म में पीड़ितों की आवाज, समाज के सामने होते हुए भी छिपी सच्चाइयों और हमारे आसपास घटने वाली घटनाओं को उजागर किया गया है। खास बात यह है कि फिल्म में नए कलाकारों को मुख्य भूमिकाओं में लिया गया है, जिनका अभिनय सरल, प्रभावशाली और भारत की जमीनी हकीकत से जुड़ा हुआ नजर आता है।

इसी बीच, पुलिस ने एक शख्स अस्फारुल हक को कथित तस्करी और शोषण रैकेट के मामले में गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारियों के अनुसार, आरोपी पर महिलाओं से दोस्ती करने के लिए झूठी पहचान का इस्तेमाल करने और बाद में उन्हें ब्लैकमेल व शोषित करने का गंभीर आरोप है। पुलिस का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की गई है और जांच फिलहाल जारी है।

यह असल घटना विपुल अमृतलाल शाह की आगामी फिल्म द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड की कहानी से मिलती-जुलती बताई जा रही है। फिल्म में तीन हिंदू लड़कियों के साथ कथित गुप्त साजिश और शोषण की डरावनी कहानी दिखाई गई है। जिस तरह फिल्म में मासूम महिलाओं को धोखे और झूठी पहचान के जरिए फंसाने की बात सामने आती है, उसी तरह अस्फारुल हक के मामले में भी महिलाओं से झूठी पहचान बनाकर दोस्ती करने, फिर उन्हें ब्लैकमेल और शोषित करने के आरोप लगे हैं।

हकीकत और फिल्मी कहानी के इस चौंकाने वाले मेल ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि रील लाइफ और रियल लाइफ के बीच की दूरी कई बार बेहद कम क्यों हो जाती है।

इस बीच, फिल्म निर्माता विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक कमाख्या नारायण सिंह द्वारा निर्देशित यह फिल्म तीन हिंदू लड़कियों की कहानी को सामने लाती है, जो प्रेम संबंधों के माध्यम से कथित धार्मिक परिवर्तन की एक गुप्त साजिश का सामना करती हैं। यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है और अभी से दर्शकों के बीच इसे लेकर जबरदस्त उत्सुकता देखी जा रही है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Email

ताज़ा खबर: :

Live Sports  

और खबरें देखें :