वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वैश्विक व्यापार को प्रभावित करने वाला बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने दुनिया भर से आयात होने वाले सामान पर टैरिफ 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने की घोषणा की है। यह बढ़ोतरी तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए ट्रंप ने कहा कि यह निर्णय अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले की समीक्षा के बाद लिया गया है।
ट्रंप ने कहा, “दशकों से कई देशों ने अमेरिका का फायदा उठाया है। मेरे आने के बाद ही हालात बदले।” उन्होंने शुक्रवार को आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को “बेतुका और अमेरिका-विरोधी” बताया।
उन्होंने स्पष्ट किया कि 10 प्रतिशत वैश्विक टैरिफ को बढ़ाकर 15 प्रतिशत करना पूरी तरह कानूनी है। आने वाले महीनों में और टैरिफ लगाए जा सकते हैं, जो उनके ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ (MAGA) एजेंडे का हिस्सा है।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले का असर वैश्विक व्यापार, वस्तुओं की कीमतों और अन्य देशों के साथ अमेरिका के संबंधों पर पड़ सकता है।








