-
16 से अधिक राज्यों में इमरजेंसी घोषित
-
8,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द
-
बिजली आपूर्ति ठप, हजारों अंधेरे में
-
सोमवार तक जारी रहेगा तूफान
अमेरिका अपने इतिहास के सबसे भीषण बर्फीले तूफानों में से एक का सामना कर रहा है। टेक्सास से न्यू इंग्लैंड तक लगभग 2,000 मील के क्षेत्र में इस तूफान का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। करीब 20 करोड़ से अधिक लोग कड़ाके की ठंड और बर्फीली चेतावनियों के साए में जीवन बिता रहे हैं।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वॉशिंगटन डीसी सहित अलबामा, जॉर्जिया, केंटकी, न्यूयॉर्क और टेक्सास समेत 16 से अधिक राज्यों में ‘स्टेट ऑफ इमरजेंसी’ घोषित की गई है। आर्कटिक क्षेत्र से आए पोलर वॉर्टेक्स और शक्तिशाली तूफानी प्रणाली के मिलन से यह खतरनाक हालात बने हैं।
देश के पूर्वी हिस्से में भारी हिमपात, फ्रीजिंग रेन और स्लीट ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। नेशनल वेदर सर्विस ने चेतावनी दी है कि दक्षिणी मैदानों और टेनेसी घाटी के कुछ हिस्सों में आपदा स्तर की बर्फ जम सकती है।
इस तूफान का सीधा असर हवाई सेवाओं पर पड़ा है। फ्लाइटअवेयर के अनुसार अब तक 8,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं। बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई है और हजारों लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।
फेडरल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी (FEMA) और नेशनल गार्ड को तैनात किया गया है। अधिकारियों ने लोगों से अत्यावश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है।









