contact@thereportertv.com
+91 9492986819, +91 9493291809

THE REPORTER TV

______ We Report India ________

सेवानिवृत्त डीजीपी बी. शिवधर रेड्डी बने राज्य सुरक्षा सलाहकार

हैदराबाद : तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बी. शिवधर रेड्डी आज सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्ति के तुरंत बाद राज्य सरकार ने उन्हें एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए राज्य सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया है।

सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, उनकी सेवाओं की आवश्यकता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्हें इस पद पर मुख्य सचिव (चीफ सेक्रेटरी) के दर्जे के साथ नियुक्त किया गया है और वे कार्यभार संभालने की तिथि से तीन वर्षों तक इस पद पर बने रहेंगे।

राज्य सुरक्षा सलाहकार के रूप में, शिवधर रेड्डी कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आंतरिक सुरक्षा और अपराध नियंत्रण जैसे मुद्दों पर सरकार को सीधे सलाह देंगे। इसके अलावा, वे राज्य के सामने मौजूद प्रमुख चुनौतियों जैसे नशीले पदार्थों पर नियंत्रण (नारकोटिक्स कंट्रोल) और सड़क सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान देंगे।

वेतन और सुविधाएं:

उन्हें प्रति माह ₹2.25 लाख का वेतन मिलेगा, साथ ही ₹50,000 का हाउस रेंट अलाउंस भी दिया जाएगा।

सरकार ने उन्हें सरकारी वाहन, टीए/डीए और मेडिकल रिइम्बर्समेंट जैसी सुविधाएं भी प्रदान की हैं। उनके लिए एक विशेष कार्यालय भी स्थापित किया गया है, जिसमें एक ओएसडी, एक निजी सचिव, दो ड्राइवर और चार कार्यालय कर्मचारी शामिल हैं।

सरकारी सूत्रों का मानना है कि इस नियुक्ति से राज्य की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Email

ताज़ा खबर: :

Live Sports  

और खबरें देखें :