contact@thereportertv.com
+91 9492986819, +91 9493291809

THE REPORTER TV

______ We Report India ________

Andhra Pradesh : जोगामपेटा गांव में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश

अनकापल्ली जिला : अनकापल्ली जिले के रविकामतम मंडल के चेमालापाडु पंचायत के ज़ेड जोगामपेटा गांव में आदिवासी लोगों ने बिजली अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। “हमारे घरों की बिजली काटी जा रही है” के आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने मशालें (कागड़) लेकर अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया।

गांव में लगभग 60 आदिवासी परिवार, मुख्य रूप से कोंडा डोरा समुदाय के लोग रहते हैं। सरकार द्वारा एससी/एसटी परिवारों को प्रति माह 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की घोषणा की गई है। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि वे 100 यूनिट से भी कम बिजली उपयोग करते हैं, फिर भी उन्हें भारी भरकम बिल दिए जा रहे हैं।

गांव के निवासी कोटा राजाबाबू (सर्विस नंबर: 115654G375000018) ने बताया कि औसतन 39 यूनिट खपत और एक महीने में 71 यूनिट उपयोग के बावजूद उन्हें ₹9,844.80 का बिल दिया गया। इसी तरह लगभग 40 परिवारों को अधिक बिल मिले हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि बिल न चुकाने पर बिजली अधिकारी कनेक्शन काटने की धमकी दे रहे हैं और अब तक करीब 20 घरों की बिजली काट दी गई है। इसके चलते लोग टॉर्च की रोशनी में खाना बनाने और अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। रात में मच्छरों की समस्या के कारण बच्चों को काफी परेशानी हो रही है।

ग्रामीणों ने किस्तों में बिल चुकाने का प्रस्ताव दिया, लेकिन अधिकारियों ने उनकी बात नहीं सुनी। उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री ने रामबिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में एससी/एसटी परिवारों को मुफ्त बिजली देने की घोषणा की थी, लेकिन जमीनी स्तर पर इसका पालन नहीं हो रहा है।

जिला आदिवासी संघ के अध्यक्ष पी. चंद्रैया और सीपीएम जिला कार्यकारिणी सदस्य के. गोविंदराव ने तुरंत बिजली कनेक्शन बहाल करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर सीएमडी कार्यालय के सामने आंदोलन किया जाएगा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Email

ताज़ा खबर: :

Live Sports  

और खबरें देखें :