contact@thereportertv.com
+91 9492986819, +91 9493291809

THE REPORTER TV

______ We Report India ________

तुमकुर-बेंगलुरु हाईवे पर निजी बस में आग, 40 यात्री सुरक्षित

बेंगलुरु। कर्नाटक में शुक्रवार तड़के तुमकुर-बेंगलुरु नेशनल हाईवे-48 पर एक निजी बस हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना के तुरंत बाद बस में आग लग गई और देखते ही देखते वह पूरी तरह जलकर राख हो गई। बस में कुल 40 यात्री सवार थे, हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बेंगलुरु से कलबुर्गी जा रही संजना ट्रैवल्स की बस नेलमंगला तालुक के हनुमंतपुरा गेट के पास एक बिजली के खंभे से टकरा गई। यह हादसा सुबह करीब 2:40 बजे हुआ। बताया गया है कि सड़क पर निर्माण कार्य चल रहा था, जिसके कारण बस धीमी गति से चल रही थी। इसी दौरान चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और बस पहले रोड डिवाइडर से, फिर बिजली के खंभे से जा टकराई।

टक्कर के बाद बस में अचानक आग लग गई। आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। बस में आग लगते ही चालक ने सतर्कता दिखाते हुए सभी यात्रियों को तुरंत बाहर निकाल लिया। पुलिस के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी बस जल गई। आग की चपेट में आने से लगेज बॉक्स में रखा यात्रियों का सामान भी जलकर नष्ट हो गया।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। नेलमंगला ट्रैफिक पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

पहले भी हो चुका है ऐसा हादसा

गौरतलब है कि इससे पहले 28 जनवरी को भी कर्नाटक में शिवमोगा से बेंगलुरु जा रही एक निजी नॉन-एसी स्लीपर बस में भीषण आग लग गई थी। उस बस में 36 यात्री सवार थे। हालांकि इस घटना में भी किसी की मौत नहीं हुई, लेकिन सभी यात्रियों को मामूली चोटें आई थीं।

खबरों के मुताबिक, ‘अन्नपूर्णा’ नाम की यह बस होसानगर तालुका से बेंगलुरु जा रही थी। नगर, होसानगर और रिप्पनपेट से यात्रियों को लेकर बस जब अरसालू गांव पार कर 9वें माइलस्टोन पर पहुंची, तभी उसमें से धुआं निकलने लगा और आग भड़क उठी। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को सड़क किनारे एक पेड़ से टकराकर रोक दिया। सभी यात्री जाग रहे थे, जिससे वे तुरंत बस से उतर गए और बड़ा हादसा टल गया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Email

ताज़ा खबर: :

Live Sports  

और खबरें देखें :