हैदराबाद : तेलंगाना मराठा समाज ने घोषणा की है कि हैदराबाद के मुसारामबाग स्थित श्री रुक्मिणी पांडुरंग स्वामी मंदिर में आषाढ़ शुक्ल एकादशी के अवसर पर तीन दिवसीय ब्रह्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ आयोजित किया जाएगा।
24 जुलाई (शुक्रवार, दशमी) को सुबह 6:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक अभिषेक, विशेष श्रृंगार, अर्चना तथा महा नैवेद्य का आयोजन होगा। शाम 6:00 बजे से रात 12:00 बजे तक अर्चना, आरती और भजन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
25 जुलाई (शनिवार, आषाढ़ शुक्ल एकादशी) को सुबह 6:00 बजे से अभिषेक, श्रृंगार, पुष्प अर्चना, तुलसी अर्चना, आरती, नैवेद्य तथा सर्वदर्शन की व्यवस्था रहेगी। रात 8:00 बजे से 10:00 बजे तक भगवान की रथयात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद भजन एवं जागरण कार्यक्रम आयोजित होगा।
26 जुलाई (रविवार, द्वादशी) को सुबह 5:00 बजे से 6:00 बजे तक काकड़ आरती, 6:00 बजे से 7:00 बजे तक गोपालकाला सेवा, इसके बाद अर्चना, आरती और नैवेद्य होगा। सुबह 8:00 बजे से महाअन्नदान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शाम 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक अर्चना और आरती का आयोजन किया जाएगा।
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से समय पर मंदिर पहुंचकर तीर्थ प्रसाद ग्रहण करने तथा भगवान श्री रुक्मिणी पांडुरंग स्वामी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
इस अवसर पर मंदिर अध्यक्ष सुंदर राव वागमरे, उपाध्यक्ष राजेश वागमरे, महासचिव नितीश राव, अशोक राव, लक्ष्मण राव कांबडे तथा तेलंगाना मराठा समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहेंगे।








