contact@thereportertv.com
+91 9492986819, +91 9493291809

THE REPORTER TV

______ We Report India ________

अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस हेड कांस्टेबल शहीद

श्रीनगर/अनंतनाग : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार को आतंकियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक पुलिस हेड कांस्टेबल शहीद हो गए। अधिकारीयों के अनुसार, यह हमला अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिस दल को निशाना बनाकर किया गया।

जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 12:30 बजे अनंतनाग के लाल चौक इलाके में आतंकियों ने पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल पुलिसकर्मी को तत्काल अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी और हमलावर आतंकियों की तलाश में व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू किया। अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन तलाशी ली जा रही है।

इस हमले के बाद अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Email

ताज़ा खबर: :

Live Sports  

और खबरें देखें :