बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। अभिनेता का विवादों के साथ भी गहरा नाता रहा है। कुछ समय पहले अपनी बोल्ड फोटो को लेकर चर्चा में आए एक्टर एक बार फिर मुश्किल में फंस गए हैं। अभिनेता हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर अपनी एस्टन मार्टिन में नजर आए। एक्टर ने यह कार 3.9 करोड़ में खरीदी थी। लेकिन अब एक्टर अपनी इस कार को लेकर मुसीबत में पड़ गए हैं।
दरअसल, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि अभिनेता जिस कार को चला रहे हैं, उसका इंश्योरेंस एक्सापर हो चुका है। एक ट्विटर यूजर ने स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए लिखा,”मुंबई पुलिस रणवीर सिंह के खिलाफ सख्त एक्शन लीजिए। वह बिना इंश्योरेंस की कार चला रहे थे।” यूजर के मुताबिक अभिनेता की इस कार का इंश्योरेंस 28 जून 2020 में ही एक्सपायर हो गया था। इस कार को चला कर एक्टर ने ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन किया है। ऐसे में उनके खिलाफ एक्शन लिया जाना चाहिए।
https://twitter.com/annabhai2019/status/1581324582593888256?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1581324582593888256%7Ctwgr%5E48f5b6fee236b8bb2a926efd8064ef36e7ba8287%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Fentertainment%2Fbollywood%2Franveer-singh-accused-of-driving-3-crore-90-lakh-worth-car-without-insurance-people-demanded-for-strict-action









