हैदराबाद – चंद्रायनगुट्टा : चंद्रायनगुट्टा स्थित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर (GC) के अंतर्गत 2 सिग्नल बटालियन (2 SIG) में जातिगत भेदभाव से जुड़े गंभीर आरोप सामने आने की जानकारी है।
आरोप है कि कुछ कर्मियों के साथ जाति के आधार पर भेदभावपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। इस मामले को लेकर संबंधित कर्मियों में चिंता और असंतोष की स्थिति बताई जा रही है।
आरोपों की निष्पक्ष और विस्तृत जांच कर सच्चाई सामने लाने तथा यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग उठ रही है।
मामले को लेकर सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान आकर्षित होने की संभावना है। पूरे मामले की जांच और संबंधित अधिकारियों की प्रतिक्रिया का इंतजार है।








